RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:डीएम ने बुनियादी विद्यालय से आई0टी0आई0 तक पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा निर्माणधीन पथ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 मई।आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर, के द्वारा बुनियादी विद्यालय से आई0टी0आई0 तक पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा निर्माणधीन पथ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि उक्त पथ का निर्माण कार्य 31.05.2024 तक समाप्त कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर सडक पर एवं सडक के किनारे अवस्थित पेड़ों को अन्यत्र स्थानांतरित कराना सुनिश्चित करेंगे। सड़क के किनारे अवस्थित विद्युत ट्रांसर्फमर को खाली भूमि/सरकारी भूमि पर स्थानांतरित करने हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रोजेक्ट/आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
उक्त पथ के किनारे निजी विद्यालय के पास बन रहे नाले के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि विद्यालय की बाउंड्री बिना आधारभूत ढांचा के बनाया गया है। जिसके कारण कभी भी दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर सुरक्षित तरीके से नाले का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे।
सड़क के किनारे अवैद्य रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि मानक के अनुसार पथ, नाला, carriage, पेवर ब्लॉक इत्यादि का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य के क्रम में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी से आवश्यक सहयोग प्राप्त करेंगे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 7 आश्रितों को वर्ग-3 एवं 2 आश्रितों को वर्ग-4 में नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 अगस्त 24

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत:मिट्टी को समझकर ही फसल बोने का आह्वान, वैज्ञानिक परीक्षण से समृद्ध होंगे बागपत के किसान।

rktvnews

स्वच्छता की शपथ: डाक विभाग के स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ।

rktvnews

आयकर विभाग ने कटौतियों और छूटों के फर्जी दावों पर कसा शिकंजा।

rktvnews

Leave a Comment