RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)20 फरवरी।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के कुंभी निवासी मनोज कुमार सिंह ने आवेदन समर्पित करते हुए बैंक में पड़े राशि की निकासी करने हेतु आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी की मृत्यु हो चुकी है जिनके नाम से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उनकी माता के बैंक अकाउंट में लगभग 88 हज़ार रूपये उपलब्ध है। राशि की निकासी हेतु उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेजों को बैंक के समक्ष समर्पित किया। परंतु इसके पश्चात भी राशि की निकासी नहीं हो सकी है। बैंक के द्वारा टालमटोल की नीति अपनाई जाती है। अतः उन्होंने अपने स्वर्गीय माता के बैंक खाता से अवशेष राशि की निकासी हेतु संबंधित बैंक अधिकारी को निदेशित करने का आग्रह किया है। भंडरिया प्रखंड के सेवानिवृत खुपशोधक जिला परिषद कार्यालय, गढ़वा द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए लंबित वेतनादि का भुगतान एवं अंतर राशि तथा पेंशन की राशि भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2015 में ही हो चुकी है, परंतु अब तक उन्हें लंबित वेतनादि, अंतर राशि एवं पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने कार्यालय में कई बार संपर्क किया है, परन्तु अबतक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। अतः उन्होंने अपना पेंशन चालू कराते हुए सभी लंबित राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है। मझिआंव प्रखंड के पंचायत मोरबे निवासी राशन कार्डधारियों ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान वितरण में अनियमितता होने के चलते पूर्व के जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजेश्वर राम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ग्रामीणों को राशन वितरित करने के लिए दुर्गा स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली दुकान को निदेशित किया गया था। परंतु राशन का आवंटन नहीं आने के चलते उक्त सभी कार्ड धारी को राशन वितरित नहीं किया जा सका है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि नियमित राशन का आवंटन उक्त जन वितरण प्रणाली दुकान में किया जाए ताकि राशन कार्डधारियों को ससमय राशन प्राप्त हो सके। मेराल प्रखंड के पेशका निवासी बैजनाथ साव ने अपने ही गांव के दबंग व्यक्ति चंद्रिका साव द्वारा भूमि हड़पने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके निजी भूमि, जिसका रसीद उनके नाम से कटता है, को अंचल कर्मियों एवं पदाधिकारी के मिलीभगत से फर्जी डिमांड खोल दिया गया है तथा उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा उनके निजी भूमि परअपना दावा किया जाता है। अतः उन्होंने संपूर्ण मामले की जांच पड़ताल कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील के महानिर्वाण की स्मृति में आयोजित हुआ पुण्योत्सव, साधकों ने सुनाई अनुभूतियाँ ।

rktvnews

भोजपुर : स्वीप कोषांग के तहत मतदाताओं की जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान।

rktvnews

उद्योग मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना नारायणपुर में हरी झण्डी दिखाकर किया बस को रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:आचार्य पवन नायक द्वारा फरना ग्राम में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर।*

rktvnews

Leave a Comment