RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण।

नीलाम पत्र वाद, न्यायालय वाद,आपूर्त्ति से संबंधित मामलों, आरटीपीएस आदि के समयबद्ध निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)16 जनवरी।प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने आज मढ़ौरा अनुमंडल का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता कार्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया तथा महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने नीलाम पत्र, आपूर्त्ति, न्यायालय के मामले, आरटीपीएस, धान अधिप्राप्ति, दाखिल खारिज, लोकशिकायत आदि की एक एक कर समीक्षा की।
नीलाम पत्र वादों के संदर्भ में सबसे पुराने लंबित मामलों को चिन्हित कर इसकी सुनवाई करने को कहा गया।
आरटीपीएस की समीक्षा के क्रम में अनुमण्डल स्तर से सम्बंधित कोई भी मामला लंबित नहीं पाया गया। इसपर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। प्रखण्ड स्तर पर पारिवारिक लाभ एवं पेंशन से संबंधित दो मामले निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित पाये गये। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को स्वयं इसे संज्ञान में लेकर इन मामलों को निष्पादित कराने को कहा गया।
धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में इसकी साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
कोर्ट में संचालित मामलों संदर्भ में नियमित रूप से कोर्ट संचालित कर सुनवाई का निदेश दिया गया।
भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता के कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दाखिल खारिज से संबंधित काफी मामलों का निष्पादन वाद को अस्वीकृत कर किया गया है। विशेष रूप से तरैया एवं पानापुर में ऐसे अधिक मामले पाये गये। उन्होंने रिजेक्ट किये गए मामलों की समीक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया। साथ ही एसडीओ को पानापुर अंचल एवं डीसीएलआर को तरैया अंचल का निरीक्षण कर इन मामलों की जाँच करने का निदेश दिया गया।
लोकशिकायत अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत सुनिश्चित करने का निदेश अनुमंडल लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को दिया गया।
उन्होंने सभी कार्यालयों में पारदर्शी एवं लोकोन्मुखी कार्य संस्कृति स्थापित रखने को कहा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1950 करोड़ रूपए की लागत से अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

बागपत:मोबाइल उठाइए, खुद कीजिए स्वगणना; बागपत में प्रशासन ने शुरू किया जनभागीदारी अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एस.एम. कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:सेना का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान नारे बुलंद करते भाकपा माले का पकड़ी में सम्मेलन सम्पन्न:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के बिहार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर भोजपुर जिले में खुशी की लहर।

rktvnews

झारखंड:विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment