
उज्जैन/ मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 09 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सपत्नीक रक्षाबंधन के महापर्व श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन कर अभिषेक किया।
रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर को सवा लाख लड्डू का भोग लगाया गया। मुख्यमंत्री ने लड्डू का भोग श्रद्धालुओं को वितरण किया।
