आरा/ भोजपुर 19 जनवरी। भोजपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, नए विद्यालयों एवं अतिरिक्त वर्ग कक्षों की स्थापना, उच्च कोटि के शिक्षकों की नियुक्ति तथा मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से शैक्षणिक परिदृश्य में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। इसका अभूतपूर्व प्रभाव महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह पर रोक एवं जनसख्या स्थिरीकरण पर दिखाई पड़ रहा है। शिक्षा संवाद अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मूल उद्देश्य हैः शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जितनी योजनाएँ चलायी है उसके बारे में अवेयरनेस और बढ़ाया जाए। माता-पिता, अभिभावकों एवं बच्चों में जागरूकता बढ़ाया जाए ताकि वे इसका अधिक-से-अधिक लाभ उठा सकें। साथ ही फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किया जा सके।
अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा संवाद में प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं अवसर की उपलब्धता पर एक-एक कर विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही प्राप्त सभी सुझावों एवं फीडबैक को संकलित करते हुए जन भावना के अनुरूप लोकहित में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।शिक्षा संवाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से प्रभावी संवाद स्थापित करने में एक सशक्त माध्यम है। आज बच्चों एवं बच्चियों के लिए हर क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध है। सरकार की योजनाओं ने शैक्षणिक परिदृश्य में आमूल-चूल परिवर्तन लाया है। छात्र एवं छात्राओं के सपनों की उड़ान को प्रोत्साहित करने के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
विदित हो कि सरकार के निदेश के आलोक में भोजपुर जिला में शिक्षा संवाद कार्यक्रम चल रहा है। जिलाधिकारी, भोजपुर राजकुमार के निदेश के आलोक में जिलान्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों/माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद के आयोजन हेतु रोस्टर का निर्धारण किया गया है तथा विद्यालयवार पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। दिनांक 24 जनवरी, 2024 तक सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों/माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा संवाद में मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साईकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (क) माध्यमिक स्तर, (ख) उच्च माध्यमिक स्तर, (ग) स्नातक स्तर; बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन/छात्रवृत्ति योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न आपूर्ति योजना, अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। सभी योजनाओं का ससमय लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त हो इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
