RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

बक्सर/बिहार 10 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आमजनों से संवाद किया। साथ ही जन संवाद में आए हुए स्थानीय ग्रामीण जनता से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। सम्मानित जन प्रतिनिधि एवं आम जनता ने अपनी बातो को जन संवाद में रखा।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया है। जिनके नाम निम्नवत हैः- राशन कार्ड अंतर्गत रूबी कुमारी, बेदान्ती देवी, रेखा कुमारी, मुन्ना राजभर, लखपती देवी, रिन्कु देवी, प्रियंका देवी, संतोष कुमार, संगीता देवी एवं प्रभावती देवी, गोल्डेन कार्ड अंतर्गत उदय नारायण राम एवं नीलम देवी, कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत कल्पना कुमारी, गोविन्द कुमार, प्रीती सिंह मौर्या, दीपक कुमार एवं आरती कुमारी, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत माधुरी देवी एवं हरिद्धार राजभर है।
जन संवाद कार्यक्रम में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हें संबंधित पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निष्पादन करने का निदेश दिया ।

Related posts

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

rktvnews

बिहार:अतिथि सहायक प्राध्यापकों के समायोजन एवं वेतन भुगतान को ले सीनेट सदस्य ने की उच्च शिक्षा निदेशक से मुलाकात।

rktvnews

पश्चिम एशिया पर संसद में मोदी : बोले तो खूब, मगर कहा कुछ नहीं!

rktvnews

गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भोजपुर के मसाढ के निहाल सिंह के शानदार प्रदर्शन से टीम पटना को मिला गोल्ड।

rktvnews

जगजीवन आरपीएफ अकादमी लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का अनावरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment