RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में पोलिंग पर्सनल ट्रेनिंग आयोजित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 फरवरी।मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित पोलिंग पर्सनल ट्रेनिंग में पहुंचे। उन्होने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन कराने हेतु निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा उपस्थित कर्मियों की सहभागिता का जायजा लिया गया। सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमिका, दायित्व एवं आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है, अतः सभी पोलिंग पर्सोनल पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान हर तरह की शंकाओं का समाधान करा ले तथा अच्छी तरीके से हैंडस आन ट्रेनिंग कर लेने की सलाह दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:ब्रह्मपुर शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियों का निरीक्षण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने यूपीएससी 2022 परिणाम के भ्रामक विज्ञापनों के लिए दृष्टि आईएएस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

rktvnews

राज्यपाल से लेफ्टि. जनरल राजू की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

10 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने एम. अनन्तशयनम आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment