RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

23 फरवरी को खुलेगा क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड का आईपीओ, प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय।

प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1) का प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 तय किया गया है।
बोली/ऑफर खुलने की तिथि: 23 फरवरी 2026 और बोली/ऑफर बंद होने की तिथि: 25 फरवरी 2026
न्यूनतम बोली लॉट 14 इक्विटी शेयर का है और इसके बाद 14 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश ( एजेंसी PR 24 ×7) 18 फरवरी।भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (सी एंड आई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर, क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड (क्लीनमैक्स), ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1) का प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 तय किया है।

कंपनी का यह आईपीओ 23 फरवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी 2026 को बंद होगा।

निवेशक न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 14 शेयरों के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे।

यह आईपीओ ₹1,200 करोड़ तक के फ्रेश इश्यू और ₹1,900 करोड़ तक के ऑफर-फॉर-सेल का संयोजन है। ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (डीआईएफसी) लिमिटेड और केईएमपीआईएनसी एलएलपी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसके अलावा, ऑग्मेंट इंडिया I होल्डिंग्स, एलएलसी और डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस भी अपनी हिस्सेदारी का हिस्सा बेचेंगे।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹1,122.6 करोड़ का उपयोग कंपनी और/या उसकी सहायक कंपनियों के कुछ या सभी बकाया ऋणों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

प्रस्तावित आईपीओ से पहले, कंपनी ने सफलतापूर्वक ₹1,500 करोड़ की राशि जुटाई है।

इस प्लेसमेंट में लॉन्ग-टर्म इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:

• जोंगसांग इंवेस्टमेंट्स पीटीई. लिमिटेड., जो टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है
• जीएसएस इंडिया अपॉर्चुनिटीज एआईएफ स्कीम I, जो बैन कैपिटल स्पेशल सिचुएशन से संबद्ध है
• 360 ओएनई स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड
• निओ डिजिटल इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड
• स्टेडव्यू कैपिटल मॉरिशस लिमिटेड
• चुनिंदा फैमिली ऑफिसेज

ग्लोबल इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स की भागीदारी, क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड के बिज़नेस मॉडल और भारत के कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (सी एंड आई) रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में उसके दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर लगातार भरोसे को दर्शाती है।

क्लीनमैक्स इस क्षेत्र की शुरुआती कंपनियों में से एक रही है और सी एंड आई रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के विकास तथा इसके ऑपरेटिंग मॉडल को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कंपनी के कुल पोर्टफोलियो का लगभग 43% हिस्सा डेटा सेंटर और एआई ग्राहकों को सेवा देता है। भारत में डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के तेज़ी से विस्तार के साथ, भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह बढ़ती मांग क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड के लिए एक बड़ा और संभावनाओं से भरा बाज़ार प्रस्तुत करती है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एआई इम्पैक्ट समिट में नीवक्लाउड के स्टॉल का किया अवलोकन।

rktvnews

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन,विधानसभा में उनके चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में पारंपरिक हर्षोल्लास से मना ‘हरेला’ ।

rktvnews

Leave a Comment