RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: समाजसेवी अमरदीप ने सिविल सर्जन कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप ,जिलाधिकारी से जांच की मांग।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।जिले के सिविल सर्जन कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। संत रविदास जनसेवा संगठन, भोजपुर द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के अंतर्गत मिले फंड का दुरुपयोग कर बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के अस्पताल में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप है कि यह निर्माण कार्य निजी ठेकेदारों के प्रभाव में कराए जा रहे हैं, जबकि विभागीय समिति की किसी भी बैठक में इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया गया। अधिकारियों द्वारा PM फंड के नाम पर अनाधिकृत खर्च किया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में भी बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिना किसी अनुमति और बजट स्वीकृति के कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्टेज सजावट, खानपान, और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया गया। इन खर्चों के लिए कोई आधिकारिक स्वीकृति या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।शिकायत में संबंधित अधिकारियों — ACMO, NCD प्रभारी, DPM तथा अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और जनहित के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता अमरदीप, प्रदेश अध्यक्ष, संत रविदास जनसेवा संगठन ने मांग की है कि उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। अमरदीप ने बताया कि जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

Related posts

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

04 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

चतरा:सिटी बजाओं स्कूल बुलाओं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

जनता को अधिकारहीन करने का खेल : अधिकार-आधारित मनरेगा और उसके प्रति शत्रु भाव

rktvnews

Leave a Comment