RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जितेंद्र पासवान को राजनीतिक साज़िश के तहत सुनाई गई अजीवन कारावास की सजा:शिवप्रकाश रंजन

आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ भाकपा माले और RYA का प्रतिवाद मार्च।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 फरवरी।भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान को कथित फर्जी केस में आजीवन सजा सुनाए जाने के खिलाफ भाकपा-माले व इंक्लाबी नौजवान सभा के राज्यव्यापी आह्नान के तहत आरा में प्रतिवाद मार्च निकाला गया!यह प्रतिवाद मार्च माले जिला कार्यालय श्रीटोला से निकलकर बस स्टैंड में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया!
सभा को संबोधित करते हुए कहा भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि 13 फरवरी को गोपालगंज जिला कोर्ट ने का.जितेन्द्र पासवान,माले राज्य कमिटी सदस्य व RYA राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान और का•श्रीराम कुशवाहा भोरे(गोपालगंज) को हत्या के एक झूठे मामले में आजीवन कारावास और 50 हजार रु जुर्माना की सजा सुनाई है!हत्या की उक्त घटना में 5 और निर्दोष लोग पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं! उन्होंने आगे कहा‌ कि पूरा यह मामला जदयू मंत्री सुनील कुमार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा है। 2020 विधानसभा चुनाव में भोरे विधानसभा क्षेत्र से भाकपा(माले) उम्मीदवार का• जितेंद्र पासवान को महज 400 मतों से हरा दिया गया था और जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार को विजयी घोषित किया गया था!
इसी तरह पूर्व विधायक का•मनोज मंजिल को भी राजनीतिक साजिश के तहत हत्या के झूठे मामले में फंसाया गया था!
माले नेता को रास्ते से हटाने की यह दूसरी घटना है। उक्त घटना विपक्ष रहित भारत बनाने,विपक्ष की आवाज दबाने की भाजपाई साजिश का ही हिस्सा है!
आगे पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि का•जितेंद्र पासवान भोरे सहित पूरे तिरहुत प्रमंडल में दलित गरीबों और पिछड़ों के चहेते बन गए थे इसलिए वो जदयू भाजपा के आंखों के किरकिरी बन बैठे थे!
इसलिए उन्हें राजनीतिक साजिश कर झूठे मुकदमे में फंसाया गया है!
दूसरी तरफ पूरे बिहार में बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है पर उन बलात्कारियों और दोषियों को पकड़ सजा देने के बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है!
वहीं इस सभा का अध्यक्षता व संचालन RYA जिला सहसचिव विशाल कुमार ने किया!
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय ,RYA राज्य सचिव व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,माले राज्य कमेटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी,नगर सचिव सुधीर सिंह,आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,आइसा जिला सचिव विकास कुमार,कमलेश यादव,शाहनवाज आलम,दीना जी,राजेश कुमार,सुशील यादव,अखिलेश गुप्ता,कन्हैया कुमार,रितेश पासवान,जयशंकर कुमार,रौशन कुशवाहा,सनी देओल,सनोज कुमार,कुणाल कुमार,साहिल अरोड़ा,नीतू कुमारी,विवेक यादव,अमित कुमार यादव,सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: 9 दिसंबर को लगने वाले लोकअदालत की सफलता को ले प्राधिकार सचिव की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में हो रहा है हर खेत तक पानी पहुंचाने का भागीरथी कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने राज्य प्रवक्ताओं को सौपी नई प्रमंडलीय स्तर जिम्मेवारियां।

rktvnews

संपर्क से समर्थन तक कार्यक्रम के तहत अशोक शर्मा ने घूम घूम कर किया प्रचार।

rktvnews

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र विस्तार भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment