RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना: जितेंद्र पासवान सहित दो अन्य के आजीवन कारावास के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध दिवस आयोजित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )16 फरवरी।गोपालगंज जिला कोर्ट द्वारा भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य एवं आरवाईए के राज्य अध्यक्ष का. जितेंद्र पासवान तथा का. श्रीराम कुशवाहा (उम्र 40 वर्ष, निवासी–कोरेयां, भोरे) को एक कथित हत्या मामले में आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाए जाने के विरोध में आज भाकपा(माले) और आरवाईए के संयुक्त बैनर तले राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया.
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पांच अन्य निर्दोष लोग पूर्व से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। राजधानी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने इस फैसले को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया.
नेताओं ने कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भोरे विधानसभा क्षेत्र से भाकपा(माले) प्रत्याशी रहे का. जितेंद्र पासवान को मात्र 400 मतों के अंतर से पराजित घोषित किया गया था तथा जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार को विजयी घोषित किया गया. पार्टी का आरोप है कि चुनावी पराजय के बाद राजनीतिक बदले की भावना से यह मुकदमा गढ़ा गया.
सभा में वक्ताओं ने कहा कि इससे पूर्व भी का. मनोज मंजिल को झूठे मुकदमे में फंसाया गया था. विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है. इस अन्यायपूर्ण सजा के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा.
प्रतिवाद सभा को केडी यादव, सरोज चौबे, विधायक दल के पूर्व नेता महबूब आलम, कुमार परवेज, रणविजय कुमार, प्रमोद यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सचिव जितेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन आरवाईए पटना जिला संयोजक विनय कुमार ने किया.
सभा में कमलेश शर्मा, मनीष, अनिल, अंशुमन, पुनीत पाठक, मुर्तजा अली, संजय कुमार, शहजादे आलम, मीरा दत्त, मेहता, पन्नालाल, साकेत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पटना के अतिरिक्त जहानाबाद, गोपालगंज, अरवल, आरा और गया सहित विभिन्न जिलों में भी प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Related posts

रक्षा मंत्री ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में भारत के संयम और संकल्प पर प्रकाश डाला।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:मोबाइल रिचार्ज के बढ़े हुए दरों के खिलाफ टेलीकॉम कंपनी पर अरवाईए का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:संविधान दिवस पर बोले वक्ता विकसित भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment