RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने की आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )16 फरवरी। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं जनहित से जुड़ी हैं, सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने प्रगति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर आयुष पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:इसुआपुर थानान्तर्गत कुल-427.68 लीटर विदेशी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकार

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment