RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राशि अंतरण, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली में दीदियों को किया संबोधित।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)16 फरवरी।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के बीच 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर वैशाली जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा सिंह की उपस्थिति में लगभग 200 जीविका दीदियों ने लाइव प्रसारण देखा।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आज वैशाली जिले की 90 हजार दीदियों को 90 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, जबकि अब तक जिले में 6 लाख 11 हजार दीदियों को प्रथम किश्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने दीदियों से अपील की कि वे प्राप्त राशि का उपयोग स्वरोजगार एवं व्यवसाय विस्तार में करें और अपने परिवार की आय में वृद्धि करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यवसाय में प्रगति करने वाली लाभुकों को योजना की अगली किश्त भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे गांवों में संचालित विकास योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और अन्य महिलाओं को भी योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन के लिए जिला प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है।

Related posts

भारतीय नौसेना का आउटरीच कार्यक्रम जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख)

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वाहृय सहायतित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बारात, संस्कार और बदलता समाज

rktvnews

भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर आयोजित किया कार्यक्रम!अबीर गुलाल लगा और मिठाइयां बाट मनाया जश्न।

rktvnews

भोपाल:38वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता चैंपियन के स्वर्ण पदक विजेता “भोपाल बालक टीम” का किया गया सम्मान।

rktvnews

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment