RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए की राशियों का किया अंतरण।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)16 फरवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
इससे पूर्व 1 करोड़ 56 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 15,600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। अब कुल मिलाकर 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खाते में 18,100 करोड़ रुपये की राशि अंतरित कर दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत मिली सहायता से बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार प्रारंभ किया है। जो महिलाएं अपने रोजगार को सफलतापूर्वक संचालित करेंगी, उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। साथ ही शेष बचे परिवारों को भी शीघ्र सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 10 हजार रुपये की यह राशि महिलाओं को अपना कार्य आरंभ करने में सहायक होगी, जिससे परिवार खुशहाल होगा और बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

Related posts

भोपाल:प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

अवैध अग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

बीमा सखी योजना: सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल

rktvnews

चतरा:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सवेरा कैंसर संस्थान में रेडिएशन ऑनकोलॉजी का किया शुभारंभ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी के नाम और प्रोफाइल फोटो से फर्जी आदेश जारी करने की कोशिश।

rktvnews

Leave a Comment