RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 फरवरी।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा: “हमारी सभ्यता और संस्कृति के पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। यह आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पर्व है। महाशिवरात्रि हमें भगवान शिव की अनंत करुणा, त्याग, संयम और संकल्प शक्ति का स्मरण कराती है। भगवान शिव अन्याय पर न्याय की जीत के, अधर्म पर धर्म की जीत के, सेवा-सादगी और सद्भाव के प्रतीक हैं। वे हमें सिखाते हैं कि हम विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें और विष को भी अमृत में बदलने का साहस रखें।
सत्य के मार्ग पर अडिग शिव का ‘नीलकंठ’ स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि समाज के कल्याण के लिए त्याग और सेवा की भावना आवश्यक है। इस पावन अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि महाशिवरात्रि को श्रद्धा, शांति और संयम के साथ मनाएं। मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ अपने मन-मंदिर को भी निर्मल बनाएं।
भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

Related posts

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियन्ता का बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:पंडित वज्रभूषण मिश्र”आक्रांत” की 96 वीं जयंती पर “भावांजलि”स्मृति ग्रन्थ का किया गया विमोचन।

rktvnews

मध्यप्रदेश में मतदान दिवस के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

rktvnews

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी आरा के बाल मेला‌ में बच्चों ने प्रदर्शित किया सेंट्रल विस्टा मॉडल।

rktvnews

Leave a Comment