RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

गोपालगंज:खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक।

गोपालगंज/ बिहार 31 जनवरी।आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के अंतर्गत धान/चावल अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक आहूत की गई। जिसमें गोपालगंज जिले का 27 प्रतिशत धान अधिप्राप्ति हुआ है। जिला सहकारिता पदाधिकारी/प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सभी पैक्स अध्यक्षों से अनुरोध किया गया कि जल्द से जल्द लक्ष्य की प्राप्ति की जाय। विदित हो की खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के अंतर्गत धान/चावल अधिप्राप्ति की अन्तिम तारिख 15 फरवरी 2024 तक है। साथ ही धान अधिप्राप्ति का भुगतान 48 घंटे के अंदर करने हेतु निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता आपदा, गोपालगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोपालगंज, प्रबंधक निदेशक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक गोपालगंज, प्रबंधक जिला सहकारिता पदाधिकारी, अध्यक्ष सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, गोपालगंज एवं सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया को लेकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग को लेकर आरा में दिया गया धरना।

rktvnews

शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज से झंकृत होता रहा शहर।

rktvnews

देवघर:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर उपायुक्त ने जिलावासियों को दी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता की सीख।

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय द्वारा पुणे में “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीर” के दूसरे संस्करण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment