RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

देवघर:महाशिवरात्रि को लेकर अहले सुबह से श्रद्धालु कर रहे बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण।

जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज परिसर तक।

अहले सुबह 04:30 मिनट से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण शुरू।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग हेतु 05 सूचना केंद्र मेला क्षेत्र में एक्टिव।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 फ़रवरी।महाशिवरात्रि के अवसर पर आज के दिन की महत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब हर-हर महादेव के नारों से गुंजयमान हैं। साथ ही आज अहले सुबह से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवरामझा चौक, नेहरू पार्क, क्यू काम्प्लेक्स होते हुए श्रद्धालु कतारबद्ध और सुगम जलार्पण कर रहे हैं।
इसके अलावे जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके। वही देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर भीभीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके अलावा बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया गया कि भागदौड़ की स्तिथि न बने इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। वही सरकारी पूजा के पश्चात 04:30 मिनट से देवतुल्य श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ का पट खोला गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: निगम को लूट रहे महापौर और नगर आयुक्त,नगर आयुक्त और महापौर आखंड भ्रष्टाचार में है लिप्त: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

होली के पकवानों का आयुर्वेदिक महत्व – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

BIADA के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हेतु 13 जुलाई से 3 अगस्त तक राज्यव्यापी शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment