RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)16 दिसंबर।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं से रू-बरू होकर उनकी बातें सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास से जुड़े मामले, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं शिक्षा विभाग समेत अन्य से समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित समय पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आम नागरिक सीधे प्रशासन से संवाद कर सकते हैं।

Related posts

कुमाऊं आयुक्त ने महिला बंदियों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 अक्टूबर 24

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री ने सुबनसिरी लोअर परियोजना इकाई का दौरा किया; वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की

rktvnews

माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगो की आजीवन कारावास की सजा पर भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment