RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप : गुड्डू कुमार के आक्रामक गोलों से बेरठ और अविनाश कुमार के गोल से एटलेटिको आरा बना विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वाधान में आयोजित राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025-26 के छठे दिन का आज प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बिच खेला गया। मैच के शुरुआत से ही आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के खिलाड़ी कुछ और ही मूड में दिखे मध्यांतर तक आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ तीन गोल से मैच में आगे हो गया।तीनों गोल आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के खिलाड़ी जर्सी नंबर 12 गुड्डू कुमार ने किया। मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ मैच में बिहिया टीम के विनय कुमार और बेरथ टीम के खिलाड़ी अजीत कुमार को आपस में झगड़ा करने के कारण रेफरी नितिन कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया।फिर से आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ टीम के खिलाड़ी गुड्डू कुमार ने अपनी टीम के लिए चौथा गोल किया पांचवा गोल लक्ष्मण सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने शानदार गोल किया छठा गोल फिर से गुड्डू कुमार ने किया सातवां और अंतिम गोल लक्ष्मण सिंह और बच्चा सिंह ने किया इस तरह बेरथ सात गोल से विजई रहा टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल बेरथ टीम ने ही किया।इस मैच का निर्णायक के रूप में नितिन कुमार डॉ रंजन कुमार सिंह राजकुमार और धर्मेश उपाध्याय थे। दूसरा मैच सिंह फुटबॉल क्लब उदवंत नगर बनाम एटलेटिको आरा के बीच खेला गया मध्यांतर तक दोनों टीम बराबरी पर रही मध्यांतर के बाद एटलेटिको आरा टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 3 अविनाश कुमार ने गोल किया। एटलेटिको आरा 1-0 से विजई रहा।इस मैच के निर्णायक रंजन कुमार सिंह राजकुमार जी नितिन कुमार और धर्मेश उपाध्याय थे।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

चतरा:आगामी विधान सभा आम चुनाव-2024 के निमित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा ने किया बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

rktvnews

रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से ममता कमार की जिंदगी में आई नई खुशहाली।

rktvnews

उत्तराखंड:नये आपराधिक कानूनों हेतु उत्तराखण्ड की तैयारी पूरी : मुख्य सचिव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment