RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस।

12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 फरवरी।बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ का 10 वां स्थापना दिवस टेंपो स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव किरण प्रसाद ने किया!इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि आरा शहर में टेंपो चालकों के साथ नगर निगम सहित के शहर के पुलिस व असामाजिक तत्वों के द्वारा घोर अत्याचार किया जाता था टेंपो चालकों से पूरे शहर में मनमानी तरीके से अवैध चुंगी की वसूली की जाती थी उनके साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता था पुलिस जुर्म भी जारी था ऐसे वक्त में पिछले 9 साल पहले बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ की स्थापना की गई थी और इस संगठन के बनने के बाद टेंपो चालकों पर जिला प्रशासन हो पुलिस या अपराधियों का तांडव हो इसके खिलाफ यह संगठन पिछले 9 सालों से संघर्ष कर टेंपो चालकों की प्रतिष्ठा को बनाए रखा आगे जारी रहेगा!आगे माले नेताओं ने कहा कि एक तरफ मोदी की सरकार के द्वारा देश के मजदूरों किसानों छात्र नौजवानों पर महंगाई की मार पड़ी है रोजगार के सारे अवसर बंद हो रहे हैं इसके खिलाफ उठ रहे जनता की आवाज को यह सरकार कुचल देना चाहती है,देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अदानी-अंबानी के हाथों सौंप देना चाहती है अभी हाल के दिनों में अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को हाथ-पैरों बेड़ी लगाकर हमारे देश में अमेरिकी सेना की जहाज से लाया जो मोदी चेहरा 56 इंच छाती का असली सामने आया तो पूरी दुनिया में भारत के नाम को शर्मसार किया है और इस पर मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है!मोदी सरकार अडानी के लिए पूरा सरकारी खाजाना खोल दिया गया है!वहीं दूसरी तरफ इस देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष जारी है उसे यह सरकार दमन के जरिए रोकना चाहती है और देश की जनता हरगिज़ नहीं करेगी!चार श्रम कोड कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार राज्य ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल में बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हुए सफल बनाने का आह्वान किया!स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार,जिला कार्यालय सचिव सचिव दिलराज प्रीतम,अमित कुमार बंटी,राजू खान,राजू प्रसाद, चंदन कुमार,रोहित कुमार,शंकर कुमार,राहुल कुमार,परमात्मा पासवान,राहुल गांधी,मो० पप्पू, अजीत कुमार,गणेश कुमार,गुड्डू कुमार,मो० रुस्तम,मो० सोनू,अरविंद कुमार,बंटी कुमार,भुअर कुमार,मो०सलीम,मो०मनी आदि कई लोग मौजूद थे!

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 19 जुलाई 25

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलना चाहिए आयुष्मान बीमा योजना का लाभ:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:श्रावण अमंगलों का नाश और परम कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला मास : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

आईसीएमआर ने अगली पीढ़ी के अनुसंधान प्रमुखों को आगे बढ़ाने के लिए संवाद 2026 का आयोजन किया।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल संचालन से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment