RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)21 जनवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और इन राज्यों के नागरिकों को प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे इन राज्यों के लोगों ने अपने-अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने उन्होंने पूर्वाेत्तर राज्यों की रमणीय प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर, और लोक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इन राज्यों में लंबे समय तक सेवा करने का अवसर मिला है और उनके साथ गहरा जुड़ाव है। उन्होंने सेवा के दौरान के अपने अनुभव और संस्मरण भी साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में निहित है। राज्यों की परंपराएं, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत हमारी एकता और गौरव को बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस जैसे आयोजनों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी मेलजोल बढ़ता है, जो देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Related posts

भोजपुर:”सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीएम ने चौसा नगर पंचायत अंतर्गत छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के संध्या अर्घ्य पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति एवं जनजाति के भोजपुर महासचिव पद पर काबिज हुए सतीश कुमार उर्फ सतीश पासवान।

rktvnews

Leave a Comment