RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )10 फरवरी।राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा शिव गोपाल मिश्र ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किये बैठक।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के निर्देश पर मार्च के अंतिम सप्ताह तक मध्यस्थता अभियान 2.0 संचालित है।
जिसमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा वाद, घरेलू हिंसा, चेक बांउस, शमनीय आपराधिक मामले, बंटवारा वाद आदि का निष्पादन किया जाना है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी न्यायालय मध्यस्थता लायक मामलों को मध्यस्थता के लिए सुपूर्द करें।
आवश्यक हो तो पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों से अवगत भी करायें।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को भी सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित सुलह समझौता योग्य आपराधिक मामलों,चेक बाउंस, मापतौल, विद्युत विभाग आदि के मामलों में पक्षकारों को नोटिस करते हुए वाद को सीधे लोक अदालत में निपटारे के लिए रेफर करें।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रमोद कुमार पंकज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश पोक्सो प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय शैलेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश एक्साइज श्रीराम झा, एडीजे XII उपेंद्र कुमार, एडीजे X आदि देव, एडीजे XI नागेश प्रताप सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी सहित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

Related posts

एनसीसी भाग्य को सौभाग्य में बदलने का मार्ग प्रशस्त करती है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया,छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है!क्षेत्र में माताओं को व्यापक प्रचार – प्रसार कर करें जागरूक:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ मुखर्जी :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment