RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आरआईएनएल ने 100 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,15 मार्च। आरआईएनएल ने दिव्यांगजन को सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका प्राप्त करने में सहायता करने के उद्देश्य से विशाखापत्तनम में 100 लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया। अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के एक हिस्से के तहत आरआईएनएल ने जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत) के सहयोग से प्रशिक्षुओं को आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए 4.95 लाख रुपये व्यय किए।
इस बेहतरीन प्रयास के एक हिस्से के तहत 100 दिव्यांगजनों को 3 प्रशिक्षण केंद्रों- सुजातानगर स्थित श्रेया फाउंडेशन, पेडावाल्टेयर स्थित सनफ्लॉवर स्पेशल स्कूल और विशाखापत्तनम के एमवीपी कॉलोनी स्थित लेबेनशिल्फ में प्रशिक्षित किया गया। बीते मंगलवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
आरआईएनएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री ए अशोक और कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अन्य अधिकारियों ने इन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
लाभार्थियों के लिए इसे सुविधाजनक बनाने को लेकर आरआईएनएल प्रबंधन ने अपने संबंधित डे केयर प्रशिक्षण केंद्रों में जेएसएस (जन शिक्षण संस्थान) के विशेष प्रशिक्षकों के माध्यम से सिलाई करने व अगरबत्ती, मोमबत्ती, फिनाइल और डिटर्जेंट बनाने जैसी घरेलू जरूरतों को पूरा करने जैसे विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके तहत सिलाई प्रशिक्षण की अवधि 3 महीने और घर की जरूरतों को पूरा करने के प्रशिक्षण की अवधि 2 महीने की थी।

Related posts

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 : वृद्ध, निःशक्त एवं दिव्यांग मतदाताओं को प्रत्येक मतदान केन्द्र में मिलेगी विशेष सुविधाएं।

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब आरा अपूर्व एवं आरा आरण्य का संयुक्त पद ग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारिता के माध्यम से जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment