RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नगर संघचालक अशोक कुमार सुबू ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई।आरा नगर संघचालक अशोक कुमार सुबू के द्वारा लाए गए पौधों का उनके जन्मदिन के अवसर पर शाखा के बाद वीर कुंवर सिंह मैदान में सबके सहयोग से पौधारोपण किया गया। अशोक कुमार सब्बू ने बताया कि पवित्र भावना और प्रकृति को संवारने तथा हरा-भरा बनाने के लिए सबके लिए बेहतर अवसर जन्मदिन हो सकता है।हर लोग जन्मदिन पर पौधारोपण करें तो अप्रत्याशित परिणाम निकलकर सामने आ सकता है।यह केवल कहने के लिए नहीं बल्कि कुछ करके दिखाए। पृथ्वी की हरियाली में ही समाज की खुशहाली निहित है। इन्होंने बताया की सरकारी आंकड़ों में लाखों लाख पौधे प्रतिवर्ष लगाए जा रहे हैं लेकिन कितने पौधे उपलब्ध है? आज लंबे समय तक जीवित, अधिक जनहितकारी, जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करने वाला का चयन किया जिसमें पीपल , बड़, पाकड़, जामुन ,कढ़ी पत्ता ,तुलसी जी , नीम के अनेकों पौधे लगाए गए । उपस्थित सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई डा अशोक कुमार सुबू ,को दी।उमा जी ,सोनू जी ,रणवीर बहादुर, अजित जी ,रवि कुमार जी ,राम विशाल,अजय कुमार सिंह ,अमरेंद्र कुमार , नवीन पांडेय , सहित समाज के अन्य कई सहयोगी पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Related posts

चतरा में झारखंड स्थापना दिवस पर ग्रामीण सशक्तिकरण का नया अध्याय।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में कई एजेंडों पर विस्तृत चर्चा।

rktvnews

मणिपुर में हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय उपवास।

rktvnews

उज्जैन से होने वाला प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पीडीएसी-2023 सम्मेलन, टोरंटो में भारत दिवस समारोह।

rktvnews

Leave a Comment