
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।आज पुलिस अधीक्षक भोजपुर, मिस्टर राज की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित अभियोजन वादों, स्पीडी ट्रायल, सत्र न्यायालय से संबंधित मामलों तथा गंभीर अपराधों में त्वरित विचारण की प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही जनप्रतिनिधियों से संबंधित मामलों, मानव व्यापार विरोधी वादों तथा वारंट, इस्तेहार एवं कुर्की की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी, सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, सभी विशेष अभियोजन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
