RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दुमका:अवैध बालू भंडारण करने वाले पर डीएमओ के निर्देश पर खान निरीक्षक ने दर्ज करवायी प्राथमिकी।

9 अक्टूबर को रामगढ सीओ एवं थाना प्रभारी ने की थी छापेमारी।

ग्राम झांझर में गोपाल साहू द्वारा 7500 सीएफटी भंडारित बालू किया गया था जप्त।

बक्से नहीं जाएंगे अवैध कारोबारी :आनंद कुमार जिला खनन पदाधिकारी दुमका

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 अक्टूबर।अवैध बालू भंडारण को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा कार्रवाई की गयी एवं डीएमओ के निर्देश पर रामगढ़ थाना में ग्राम झांझर निवासी गोपाल साह पिता रघुनाथ साह पर खान निरीक्षक गौरव सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी।
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत कारूडी ग्राम झांझर में रामगढ़ सीओ एवं थाना प्रभारी के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गयी थी,जहां झांझर निवासी गोपाल साह के द्वारा 7500 सीएफटी बालू का भंडारण करते पकड़ा गया था एवं बालू को जप्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई को लेकर जिला खनन विभाग में पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी गयी,जिस पर कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक के द्वारा बालू की जांच की गयी जांच में पाया गया कि किसी भी व्यक्ति के नाम पर बालू भंडारण का लाइसेंस नहीं था एवं बालू पूरी तरह से अवैध पाया गया जिस कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक के द्वारा विभागीय नियम के उल्लधन के आलोक में झांझर निवासी गोपाल साह पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी।
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले में अवैध कारोबार पर विभाग नजर बनाए हुए हैं एवं किसी भी कीमत पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वाले कारोबारी बक्से नहीं जाएंगे।

Related posts

जयपुर:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स — तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, कोटा ओपन विश्वविद्यालय ने जीता गोल्ड।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फ़रवरी 25

rktvnews

भोजपुर:युवा मतदाताओं को जागरूक हेतु युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका:गोपीकांदर संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

rktvnews

Leave a Comment