RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर करे कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) एवं एकाउंटिंग टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिन अनुज्ञप्ति धारकों ने अब तक अपने हथियार जमा नहीं किए हैं, उन्हें सूचना दे, ताकि शस्त्र जमा नहीं करने पर शास्त्र जब्त की जा सके। साथ ही संबंधित हथियार जब्त करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और विधिक प्रावधानों के अनुसार उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी आरओ एवं एआरओ के अलावा सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए गठित सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से करें। साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मियों को समुचित, गुणवत्तापूर्ण एवं अनिवार्य प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। आगे परिवहन, रेंडमाइजेशन और सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था के अलावा बैठक में मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक लाने-ले जाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था, मतपेटिका से मतदान, मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन, डिस्पैच एवं रिसिविंग की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही मतपत्र मुद्रण और सामग्री की समय पर उपलब्धता को लेकर उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप मतपत्र के मुद्रण एवं निर्वाचन सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल के व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में चुनाव व्यय के आकलन, मांग एवं प्राप्ति, चुनाव व्यय से संबंधित मामलों के निपटान व आदर्श आचार संहिता के प्रभावी प्रवर्तन व व्यय निगरानी व्यवस्था पर जोर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सघन निगरानी का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दागी अपराधियों और संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी के अलावा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दिया, ताकि चुनाव के दौरान वे किसी भी तरह की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में शामिल न हो सकें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, सभी आरओ, एआरओ एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का किया उद्घाटन।

rktvnews

सुपौल:जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन।

rktvnews

बोकारो:डीएमओ ने चलकरी में चलाया छापेमारी अभियान, 04 टन कोयला खनिज को किया जब्त,पेटरवार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति जताया आभार।

rktvnews

आतंकवाद एक गंभीर वैश्विक चुनौती है और इसे समाप्त करने के लिए सभी लोकतांत्रिक देशों को एक साथ आना होगा: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

rktvnews

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन, बिक्री और वित्तीय परिणाम।

rktvnews

Leave a Comment