RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)09 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ परियोजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटिकरा की निवासी मनमेश्वरी ने इस योजना से जुड़कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर महिला उद्यमिता की प्रेरक कहानी रची है।
अल्पना स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य मनमेश्वरी ने आर्थिक तंगी के बीच ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत समूह से ऋण लेकर अपने गांव में धान कुटाई मशीन स्थापित की। प्रारंभ में ऋण चुकाने को लेकर उन्हें आशंका थी, लेकिन निरंतर परिश्रम और कार्य के प्रति समर्पण से मशीन संचालन सफल रहा। आज वे न केवल पूरा ऋण चुका चुकी हैं, बल्कि धान कुटाई मशीन से नियमित अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही हैं।
मनमेश्वरी के पति कृषि कार्य करते हैं, जहां आय मौसमी और अनिश्चित रहती है। ऐसे में धान कुटाई मशीन से होने वाली दैनिक कमाई ने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। इस आय से बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का संबल मिला है। मनमेश्वरी ने बताया कि ‘बिहान’ योजना से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने केप्टन विक्रम बत्रा की शहादत को किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के विधानपरिषद सभापति बनने पर भाजपा के कार्यकताओ मे खुशी की लहर।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील माँ विजया की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का मनाया गया 11वाँ वर्षोत्सव।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वित्त मंत्री ने “नीति एनसीएईआर स्टेट्स इकोनॉमिक फोरम” पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment