RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रायपुर:साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )09 फरवरी।रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे।
इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप के माध्यम से भी देख सकते हैं, जिसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
‘साहित्य पर्व’ का निर्माण जनसंपर्क विभाग के सहयोग से इरा फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस प्रसारण के माध्यम से रायपुर साहित्य महोत्सव के प्रमुख सत्रों, चर्चाओं और साहित्यिक प्रस्तुतियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

Related posts

बसंत मोरे अंगना !

rktvnews

चतरा:नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह मे गोष्ठी का आयोजन हुआ।

rktvnews

राजस्थान:शुष्क सब्जियां सूखे मेवे से ज्यादा पौष्टिक – कुलपति

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से विभूषित होंगे अमन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment