RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संत रवि दास सेवा संस्थान के तत्वाधान में गुरु रवि दास जयंती समारोह आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 फरवरी। रविवार को संत रविदास सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय सामुदायिक भवन चंदवा में संत शिरोमणि सद् गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष डां शिव कुमार रवि के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार सुधांशु ने अंधविश्वास से बाहर रहने का सुझाव दिया। संस्था के संरक्षक राम यश अविकल ने तथागत बुद्ध तथा सद् गुरु रविदास का तुलनात्मक विमर्श किया और बताया कि जो बातें तथागत बुद्ध ने बताया वहीं बातें सद् गुरु रविदास ने अपने तरीके से कही है। पिन्टु कुमार ने बताया कि गुरु रविदास के बताए रास्ते पर चल कर ही समाज का कल्याण संभव है। सत्यनारायण राम
पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ने भी कहा की सदगुरु के वचनों को आत्मसात कर ही समाज का कल्याण हो सकता है। पटना से आए हुए अमरजीत कुमार ने कहा महिलाओं जागरुक करने पर जोर दिया। मंच के संचालन अजय कुमार और संजीव कुमार रेड्डी ने किया। दूर दूर से आए हुए सद् गुरु रविदास के अनुयायियों को अपने जरूरी काम छोड़कर आने के लिए धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ शिव कुमार रवि किया।

Related posts

सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रा खोला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कंट्रोल रूम से की सतत् मॉनिटरिंग।

rktvnews

भोजपुर:पंचतत्व में विलीन हुए मजदूरों के हिमायती गोपाल प्रसाद।

rktvnews

राजस्थान:रिमझिम बारिश के बीच हुआ “रन फॉर एनवायरमेंट” का सफल आयोजन, वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment