RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुदामा सिंह के निधन से अधिवक्ताओं में शोक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।आरा सिविल कोर्ट के वरिष्ठ, लोकप्रिय एवं सम्मानित अधिवक्ता स्वर्गीय सुदामा सिंह के असामयिक निधन से अधिवक्ता समाज, न्यायिक जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। रविवार, 5 जुलाई 2026 को आरा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमोद राय, दीपक सिंह उर्फ विद्या निवास सिंह,ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में सत्य, न्याय, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। अन्य लोगों में अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, रूबी सिंह, रंजना सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, मोहम्मद असीम, अमित सिंह, संजय कुमार अकेला, संजय कुमार सिंह, रवि शंकर प्रसाद, गजेंद्र सिंह , रंजीत सिंह आदि रहे।

Related posts

राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू -30 जुलाई 2023 तक किये जा सकेंगे आवेदन।

rktvnews

शाहपुर मे बाइक चोरी की प्राथमिकी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के फायरिंग और त्वरित कार्रवाई अभ्यास ‘भारत शक्ति’ का अवलोकन किया।

rktvnews

कवि व गीतकार शंकर शैलेंद्र जयंती की पूर्व संध्या पर किए गए याद।

rktvnews

जयपुर;राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment