RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर, प्रशिक्षण स्थल एवं मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)07 फरवरी।आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सघन तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बाजार समिति परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान सामग्री के सुरक्षित भंडारण, मतपत्र एवं मतपेटिकाओं की उपलब्धता, वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया, परिवहन प्रबंधन, डिस्पैच एवं रिसीविंग व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित कोषांग पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएँ तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसमें पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा भ्रम की स्थिति को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहाँ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, सतत गश्त, निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा टाउन हॉल में आयोजित पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया,मतदान सामग्री के संचालन, कर्तव्यों एवं आचार संहिता से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली तथा उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।
इसके बाद अधिकारियों ने सहिजना एवं गोविंद हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं, मतदान कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। मौके पर उपायुक्त ने गोविंद हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली गई एवं आवश्यकतानुसार निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रमेश कुशवाहा, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग पदाधिकारी रूद्र प्रताप, परिवहन कोषांग पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह, पनन सचिव, बाजार समिति सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़ कर ली गई हैं।

Related posts

हर घर तिरंगा फहराए : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोपाल : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में भारतीय जनता मजदूर संघ का ज्ञापन।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए रवाना हुई।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:फसल सहायता अनुदान राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में किसान सलाहकार हुए चयन मुक्त।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

rktvnews

Leave a Comment