
RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)16 जुलाई।जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षात्मक बैठक हुई।
पूर्व में समीक्षात्मक बैठक से अद्यतन दरभंगा जिला में प्रखण्ड-वार बनाये गये आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर जिला पदाधिकारी,दरभंगा द्वारा असन्तोष प्रकट किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत दरभंगा जिला में अगले पन्द्रह दिनों के अन्दर तीन लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया ।
जिला पदाधिकारी दरभंगा द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने प्रखण्ड के सभी पर्यवेक्षकों से बनाये गये आयुष्मान कार्ड का आशा-वार प्रतिवेदन प्राप्त कर उसकी समीक्षा करने का निदेश दिया।
उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अधिकतम आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निदेश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रखण्ड वार समीक्षा के दौरान लक्ष्य प्राप्ति के लिये सभी प्रखण्डों को तीव्र गति से आयुष्मान कार्ड बनाने का निदेश दिया।
उन्होंने प्रत्येक 20-25 आशा कार्यकर्ताओ पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को प्रतिदिन 200-300 आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड स्तरीय पर्यवेक्षक को प्रत्येक आशा को सक्रिय करते हुये उनके आईडी से आयुष्मान कार्ड बनवाने का निदेश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड स्तरीय पर्यवेक्षक को प्रतिदिन औसत से कम आयुष्मान कार्ड बनाने वाली आशा पर विशेष ध्यान रख कर उनको क्षेत्र में ही हैंड होल्ड स्पोर्ट करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड स्तरीय पर्यवेक्षकों का भी operator ID बनाने का निदेश दिया गया।
सभी आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 15 परिवारों का भ्रमण कर 30 आयुष्मान कार्ड बनाने का निदेश जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा दिया गया।
जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि अगली बैठक में पर्यवेक्षकों की समीक्षा की जायेगी एवं असंतोषजनक उपलब्धि वाले पर्यवेक्षको पर अनुशासनिक कारवाई की जायेगी।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार,डीपीएम हेल्थ शैलेश चंद्र,जिला प्रबंधक आयुष्मान प्रभाकर रंजन एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे,सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।
