RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 फरवरी।आज मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन स्थानीय नागरी प्रचारिणी के सभागार में किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे सम्पूर्ण वातावरण सांस्कृतिक उल्लास एवं उत्साह से परिपूर्ण हो गया। साथ ही शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की उत्कृष्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व नई ऊर्जा, नवाचार एवं हर्षोल्लास के साथ जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों को निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में कलाकारों की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी सहभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर संयुक्त राज्य-कर आयुक्त, भोजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

नारनौल:ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित ।

rktvnews

चतरा:जिला तथा प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर कि समीक्षात्मक बैठक एवं सम्पूर्णता अभियान से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 25

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ मिलेट्स व्याख्यान।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य ने की उद्यमियों संग बैठक।

rktvnews

पटना: इंसाफ मंच की राज्य कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment