RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :विधायक ने लगाई चौपाल ,किया जनता की समस्याओं का समाधान।

विधायक ने जनता की मांग पर की दो योजनाओं की घोषणा।

सरैया में विवाह भवन एवं नालियों का होगा निर्माण।

क्षेत्र की जनता के लिए मेरे दरवाजे हमेशा है खुले : राघवेंद्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 28 जुलाई।शनिवार को देर शाम बड़हरा विधायक एवं पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सरैया स्थित भीखमदास के मठिया परिसर मे सरैया और क्षेत्र की जनता के साथ चौपाल लगाया। चौपाल मे बड़हरा विधायक को जनता ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आपसी सहमति से दो बड़ी योजनाओं का घोषणा की। एक योजना सरैया मे विवाह भवन और दूसरी महत्वपूर्ण योजना सरैया मे पानी निकासी हेतु नाली निर्माण का घोषणा की गई। दोनो योजनाओं की मांग सरैया और आस पास के क्षेत्रो के लोगो द्वारा किया गया ,जिसे विधायक द्वारा घोषणा किया गया। योजनाओं की घोषणा होते ही उपस्थित लोगो द्वारा ताली बजा कर खुशी व्यक्त की गई और विधायक को धन्यवाद दिया गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक, पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की जो भी बड़ी या छोटी समस्या है,सभी का समाधान करने का प्रयास हमेशा रहता है। बड़हरा विधानसभा की जनता के लिए हमेशा मेरा दरवाजा खुला रहता है। विधानसभा क्षेत्र का विकास करना ही मेरा उद्देश्य है,जिसके लिए मे हमेशा प्रयत्नशील रहता हूँ। इस क्षेत्र की जनता का प्यार हमेशा मुझे मिलता रहता है।
बैठक के बाद सह भोज का आयोजन हुआ, जिसमे विधायक ने सभी के साथ भोजन किया।
उक्त अवसर पर सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, पूर्व मुखिया श्रीराम प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, धर्मराज प्रसाद, हरेन्द्र महतो,धीरज सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘विकसित भारत और पूर्व सैनिक कल्याण’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

वैशाली:विस्तृत ट्रैफिक प्लान से मिलेगी शहर को जाम से मुक्ति, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला पदाधिकारी

rktvnews

चितौड़गढ़:आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अपराध की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक- समाचार पत्र व टीवी चैनल्स में तीन बार देनी होगी सूचना!10 नवंबर से 23 नवंबर 2023 तक 3 बार करना होगा प्रकाशन/प्रसारण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘कानूनी सहायता तक पहुंच: ग्लोबल साउथ में न्याय तक पहुंच को मजबूत करना’ विषयवस्तु पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की गरिमा बढ़ाईं।

rktvnews

सेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2026 का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment