
विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ का 18 अगस्त से चल रहा सत्याग्रह।

मांगों के समर्थन में अनश्चित कालीन आमरण अनशन।

कईयों की हालत बिगड़ी, PMCH में हुए भर्ती।

आखिरी सांस तक सत्याग्रह का किया आह्वाहन।
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)03 सितंबर। विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में 16 अगस्त से शुरू किए गए अनिश्चित कालीन धरना सत्याग्रह साथ ही मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए विवश होते हुए अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करने को बाध्य हुए संविदा कर्मियों की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष सर्वे अमीन पद पर संविदा के रूप में कार्यरत सह संघ के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया की संघ के बैनर तले 5 सूत्री अपनी जायज मांगों के समर्थन में पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त को बिहार के 38 जिलों के
सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मी यथा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के द्वारा शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह किया गया तथा सरकार एवं विभाग से अपनी मांगो पर विचार करने हेतु अनुरोध किया गया। लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंगी। सुरेश कुमार ने बताया की 28 अगस्त 2025 से 12 साथियों के द्वारा हमारी जायज मांगों पर सरकार एवं विभाग का शीघ्र ध्यान आकर्षित कराने के लिए आमरण अनशन शुरू किया गया है, जिसमें 6 साथियों का स्वास्थ अत्यधिक खराब हो जाने के कारण PMCH में भर्ती करना पड़ गया है। उन्होंने ने कहा की हम सभी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर तब तक अपनी आवाज को बुलंद रखेंगे जब तक कि सरकार और विभाग हमारी जायज मांगों को पूरी नहीं करती है।
पांच सूत्री मांग
1. विशेष सर्वेक्षण कर्मी यथा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा नियमित / 60 वर्ष तक किया जाय।
2. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक अभियंता असैनिक (AE), कनीय अभियंता असैनिक (JE), उच्चवर्गीय लिपिक (UDC) के पद पर नियमित नियुक्ति में प्रतिवर्ष कार्य अनुभव हेतु 5 अंक की अधिमानता दिया जाय।
3. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक अभियंता असैनिक (AE), कनीय अभियंता असैनिक (JE), उच्चवर्गीय लिपिक (UDC) के समतुल्य वरीयता के अनुसार वेतन प्रदान किया जाय।
4. दिनांक 07/06/2022 एवं 21/01/2023 को संघ के मांगो पर निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप बिहार, पटना और संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता सह बैठक में मांगो पर बनी सहमति के आलोक में आदेश निर्गत किया जाय।
5. सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को ESIC कार्ड उपलब्ध कराया जाय साथ ही EPFO में सरकार के तरफ से अंशदान प्रदान किया जाय।
