RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने बैसाखी और विशु की पूर्व संध्या पर लोगों को दी बधाई।

नई दिल्ली / डॉ एम रहमतुल्लाह ,12 अप्रैल।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बैसाखी और विशु की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बिरला ने कहा कि आपको बैसाखी और विशु की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
खेती और किसानी से जुड़ा बैसाखी त्योहार आज देश भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सिख समाज के भाई-बंधु इसे नए साल की तरह मनाते हैं।
बैसाखी के ही दिन दशम गुरु श्री गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने मानवता को साहस, त्याग और स्वाभिमान की महान सीख दी थी।
साथियों, बैसाखी, वो समय है, जब खेतों में फसल पककर तैयार हो जाती है। ये फसल कटाई का समय है। सभी किसान भाइयों के लिए मेरी कामना है कि आपको आपके परिश्रम का सुखद परिणाम मिले।
विशु को हमारे मलयाली भाई-बहन नए साल के रूप में मनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारिवारिक समारोहों और सामूहिक उत्सवों के साथ, विशु लोगों को नई शुरुआत और समृद्धि की भावना का आनंद लेने के लिए एक साथ लाता है।
पवित्र बैसाखी और विशु सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इसी प्रार्थना के साथ आप सभी को शुभकामनाएं।

Related posts

बेतिया:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाने में मदद करेगी विधिक सेवा शिविर : जिला जज

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलाधिकारी की तबीयत का हाल जाना।

rktvnews

सारण:राजस्व संबंधी मामलों में जिले की रैंकिंग में व्यापक सुधार की आवश्यकता : डीएम

rktvnews

गेहूं की खरीद पूरे जोर पर, इसने पिछले साल की कुल खरीद का आंकड़ा पार कर लिया है।

rktvnews

रामगढ़:सीएसआर के तहत मशरूम खेती योजना के अंतर्गत हुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment