RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)05 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा संयुक्त रूप से आज समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं एवं नये चालकों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखण्डों एवं अनुमंडल मुख्यालय में 31 जनवरी तक घुम-घुमकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के अलावा दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को मदद करने हेतु लोगों को प्रेरित करेगा। आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर मुख्य रूप से नये चालकों व युवाओं को जागरूक किया जायेगा। आगे उपायुक्त ने मुख्य रूप से युवाओं से अपील करते हुए यातायात नियमों को पालन अत्यंत आवश्यक व महत्वपूर्ण है, क्योंकि सड़क दुर्घटना के वजह से होने वाली क्षति एक ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सावधान होकर वाहन नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों यथा-हेलमेट का उपयोग करना, शराब पीकर या फोन पर बात करते हुए गाड़ी न चलाना, रैश ड्राईविंग न करना, ओवर टेक न करना आदि नियमों का पालन वाहन चलाते समय अवश्य करें। वर्तमान समय में जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, वैसे-वैसे वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों का पालन अवश्य रूप से किया जाय।
मौके पर उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेष कुमार प्रियदर्शी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, परिवहन कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों के साथ, सड़क सुरक्षा मैनेजर शिव कुमार, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, सदस्य, पी आई यू सदस्य, कार्यालय कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मुज़फ्फरपुर:सरकारी विद्यालयों में 83 करोड़ की लागत से 2789 योजनाओं के क्रियान्वयन की जिलाधिकारी ने दी मंजूरी।

rktvnews

लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने जनता दरबार में किया समस्याओं का समाधान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:शिवप्रकाश रंजन ने सुदामा प्रसाद संग किया अगिआंव क्षेत्र का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment