
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे मंगलवार को जिला कार्यालय मे सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी के सभी मोर्चो का संयुक्त कार्यशाला किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व वक्ता प्रदेश महामंत्री सह सासाराम लोकसभा प्रत्याशी शिवेश राम और विशिष्ट अतिथि मे प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।
कार्यशाला मे आगत अतिथियों का अंगवस्त्र और फूलमाला से स्वागत किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत दो सितम्बर से प्रधानमंत्री के सदस्यता बनने के साथ शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है। इसके अलावा सभी कार्यकताओ को सौ सदस्यता दिलाना है। सदस्यता अभियान मे तेजी लाने के लिए युवा, किसान,महिला, अतिपिछड़ा/पिछड़ा,अनु.जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा सभी छहो मोर्चा का कार्यशाला का आयोजन प्रदेश से जिला स्तर पर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि भोजपुर जिला मे साढे पाँच लाख के लक्ष्य से अधिक भाजपा के सदस्य बनेंगे।
प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी जिलो मे और जिला के पदाधिकारी मंडलो मे और मंडल के पदाधिकारी शक्तिकेन्द्रो पर प्रवास कर सदस्यता अभियान को तेज करेंगे। सभी भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथो पर सदस्यता अभियान चलाएँगे।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भोजपुर जिला सदस्यता अभियान मे अपने लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा। सभी बूथो पर सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। मोबाइल द्वारा भाजपा के कार्यकर्ता सदस्य बना रहे है। सभी मोर्चा अपने-अपने समाज मे विशेष सदस्यता अभियान चला कर समाज के सभी वर्गो को भाजपा की सदस्यता दिलाएँगे।
कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी ने किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी जितेन्द्र स़िह,सह प्रभारी कुंदन सिंह,जिला सदस्यता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,सदस्यता सह प्रभारी वंदना राजवंशी,जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितुराज, अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख कलामुद्दीन सहित सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।
