RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )03 फरवरी। सोमवार को सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कही बाल विवाह से पीड़ित बच्चों के मानसिक एवं शारिरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बचपन और व्यक्तिगत सुरक्षा का नुकसान होता है, बच्चों के विकास के रास्ते बंद हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में बाल विवाह को रोकने, पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास तथा दोषियों को दंडित करने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 लागू है।
इस कानून के अनुसार लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों की न्यूनतम 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराने वाले लोगों को 2 वर्ष कठोर कारावास तक की सजा एवं एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
सचिव आरती कुमारी ने कही कि कोई भी व्यक्ति बाल विवाह की सूचना पुलिस,बाल विवाह निषेध अधिकारी,बाल कल्याण समिति, जिलाधिकारी को या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दे सकता है।
उन्होंने नालसा आशा स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि बाल विवाह की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर भी दी जा सकती है। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन की प्रभारी अजमतुन निशा एवं महिला एवं बाल विकास निगम के डीपीएम राजेश कुमार ने भी जानकारियां दी।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.साजिद हसन सहित सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

Related posts

टैली सोल्युशन्स ने किया ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के चौथे संस्करण का अनावरण, उद्यमिता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी।

rktvnews

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने स्वच्छता पखवाड़ा, 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

सावधान!अतिक्रमणकारियों की शामत 6 मई 23 को जिला स्तरीय अतिक्रमण हटाओ अभियान आयोजित करेगा जिला प्रशासन भोजपुर।

rktvnews

बिहार: चुनावी घोषणाओं से इस बार जनता ठगी नहीं जाएगी : कुणाल

rktvnews

स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा भोजपुर द्वारा आरा पकड़ी चौक स्थित जोड़ा मंदिर मे सफाई अभियान चला।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment