RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सड़क मार्गों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बैठक।

पिथौरागढ़/उतराखांड 27जुलाई। जनपद में सीमा सड़क संगठन द्वारा प्रस्तावित सड़क मार्गों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के संबंध में एक बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने लंबित भूमि हस्तांतरण प्रकरणों से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर डीएम ने बैठक में उपस्थित ग्रिफ, बीआरओ,आईटीबीपी के अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण प्रकरण पर लगी आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लैंड ट्रांसफर के प्रपोजल को आगे भेजने से पूर्व उसकी सही प्रकार से जांच कर ली जाए ताकि लैंड ट्रांसफर का कार्य समय से हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में हर गांव के लिए सड़क आवश्यक है, इसलिए सर्वे का कार्य त्रुटि रहित ढंग से किया जाना चाहिए, इसके अतिरिक्त जहां बिना परमिशन के रोड काटी गई है उसका आपसी समन्वय से समाधान कर कार्य करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को ग्राउंड लेबल में सर्वे कर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।                    बैठक में एसडीएम धारचूला दिवेश साशनी,एसडीएम सदर अनुराग आर्य, बीआरओ, ग्रिफ,आईटीबीपी के अधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह: जिला परिवहन पदाधिकारी ने ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

rktvnews

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड की ओर से दस्तकारों में वितरित किये गए विद्युत चालित चाक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

बागपत:आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन2024 पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व मतगणना स्थल का आयुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

Leave a Comment