RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)20 मार्च। मंगलवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा होली पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता (MCC) के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने का अनुरोध किया गया।
आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से पूर्वानुमति प्राप्त कर लेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित्त सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा मूर्ति की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए रूट में सभी लटके, uncovered तारों को निश्चित रूप से मरम्मती/ठीक करा लेंगे। इस आशय का प्रमाण पत्र भी सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निश्चित रूप से समर्पित करेंगे।
जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित थाना के साथ समन्वय स्थापित कर शांति समिति की बैठक कराना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया गया कि बाइक गशती के माध्यम से पर्व के दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर,अपर समाहर्ता बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल प्रदर्शनी का बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी शांतिग्राम के बेलवेडियर क्लब में एक्सक्लूसिव ‘द इम्पीरियल’ बिज़नेस चैम्बरे का उद्घाटन।

rktvnews

आईएनएसवी तारिणी 17 हजार समुद्री मील की यात्रा के बाद भारतीय तट पर लौटने के लिए तैयार।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment