RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप का किया जा रहा है आयोजन।

01 जून से 30 जून 2026 तक पंचायत भवनों में रोस्टर बनाकर बनाया जा रहा है बच्चों का आधार कार्ड।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)04 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले के शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की सुविधा को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में रोस्टर प्रणाली के तहत पंचायत भवनों में 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 04 जून 2026 को जिले के सभी 08 प्रखंडों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैंपों में भारी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का आधार पंजीकरण कराने पहुंचे। इसके अलावा आज दिनांक 04.06.2026 से 0-5 साल तक बच्चों के लिए आधार इन्रॉलमेन्ट कैम्प चिन्ह्ति किये गये हैं, जिनमे से करौं प्रखण्ड अन्तर्गत बदिया पंचायत, मधुपुर प्रखण्ड के बड़ानारायणपुर पंचायत, मारगोमुण्डा प्रखण्ड के एडब्ल्यूएस द्वारपहाड़ी, मोहनपुर प्रखण्ड के बंका, पालोजोरी के बसबुटिया, सारठ प्रखण्ड के बसहाटांड़, सारवां प्रखण्ड के रक्ति एवं सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड के मगडीहा पंचायत के अलावा नगर निगम अन्तर्गत इंदिरा नगर में आयोजन किया जा रहा है।
इसके अलावा उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के हर एक बच्चे का आधार कार्ड सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें आंगनबाड़ी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंड के रोस्टर के अनुसार नजदीकी पंचायत भवन में पहुंचकर 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड अवश्य बनवाएं। साथ ही कैम्प में छोटे बच्चों (0-5 वर्ष) के नए आधार नामांकन के लिए माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड और बच्चे का वैध जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर पर भी इस अभियान की कड़ाई से मॉनिटरिंग करें ताकि कोई भी बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामना दी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बिहार को स्कूल चाहिए त्रिशूल नहीं , भाकपा-माले बाहुबली परंपरा पर नहीं जनबल पर भरोसा करती हैं:महबूब आलम

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के दंपतियों को दत्तक ग्रहण पूर्व बालिकाओं को दिया गोद।

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : उद्योग मंत्री

rktvnews

“अँगना में नाचेला अँजोरिया”(भोजपुरी गीत-संग्रह) का लोकार्पण सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment