आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 जून। बूथ संख्या 137,138,139 में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिभु जैन के नेतृत्व में और जीवन कुमार एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के साथ 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जन कल्याणकारी योजना की प्रमुख उपलब्धियां कि लोगो के लोगों के बीच मेरा बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत बिन टोली में लोगों के बीच जनसंपर्क किया गया और प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दिया गया। 2024 में प्रधानमंत्री जी के हाथों को मजबूत करने हेतु लोगों के बीच विचार-विमर्श किया गया। लोगो को बताया गया की कैसे प्रधानमंत्री के द्वारा देश हित का कार्य जनहित का कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम में जिला मंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी ,जिला कार्यालय प्रभारी रमेश सिन्हा , बड़हरा मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह आदि ,स्वच्छता एवं रचनात्मक प्रकोष्ठ के सोनू कुमार, आईटी एवं मीडिया सेल प्रभारी प्रतीक चंद्रवंशी , सहसंयोजक विनय सिंह, युवा मोर्चा प्रवक्ता रितेश राज, सनी सहबादी, राहुल बदलानी, पूर्व पार्षद अखिलेश बिंद, सुशीला बिंद, मुन्नी देवी, जिला देवी,श्यामा देवी ,तिलेश्वरी देवी, झरिया देवी ,और साथ में बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।विधान परिषद के निर्वाचन क्षेत्र के जीवन कुमार का स्वागत महापौर इंदु देवी के द्वारा किया गया।

