RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)15 जनवरी।जिला योजना समिति की कार्यकारिणी की बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त, डीटीओ समेत तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे । बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई । बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के घटनोत्तर स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया । साथ ही जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राप्त राशि से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त योजनाओं के अनुमोदन के संबंध में चर्चा किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकता, जनहित एवं विकास की प्राथमिकताओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर समर्पित की जाए, ताकि जिला योजना निधि का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा बाढ़ पीड़ितों की दवा के साथ मॉनिटरिंग करने निकले एसीएमओ डा के एन सिन्हा दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल ने टोमासीना बंदरगाह का दौरा किया।

rktvnews

हरदिल जो प्यार करेगा, वो गाना गायेगा…गीतकार मुकेश और शैलेन्द्र की जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिले में बढ़ाई जाए पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या: अपर मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment