RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 जनवरी।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य , आवास, चापानल, से संबंधित, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य त्वरित समाधान के साथ प्रशासन पर जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पैनोरमा के लिए भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व सांसद श्री इनोसेंट वरिद थेकेथला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मंदसौर जिले की पारेषण क्षमता को मिली सृदढ़ता।

rktvnews

सत्र के पहले दिन रोटरी क्लब आरा के 20 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान!पीड़ितों की सेवा क्लब की प्राथमिकता:रो०संजीव गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment