RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ‘बापू’ की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया गया ।उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, कहा उनके उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों का संदेश सदैव हमें बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। महात्मा गांधी जी ने समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले अपने महान विचारों से प्रेरित किया। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण से लोगों को प्रभावित कर बदलाव की नई राह दिखाई। बापू के विचार आज भी हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
वहीं समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी, अनंत मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, तेज कुमार हांसदा समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा गया। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती समेत अन्य सभी कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखा।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ही नहीं ‘हिन्दी प्रचारक’ भी थे देशरत्न : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

कोइलवर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव : सुदामा प्रसाद

rktvnews

18 सितंबर को बक्सर में रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोपाल:नगरीय विकास परियोजनाओं को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप किया जाए क्रियान्वित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के खेडा जिला मध्यस्थ सहकारी बैंक लिमिटेड, नडियाद की 76वीं वार्षिक बैठक को संबोधित किया और बैंक के नए भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment