RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोजपा रामविलास का नव संकल्प जन सभा होगा ऐतिहासिक:राजू तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।लोजपा रामविलास का वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में होने वाले आगामी 8 जून को नव संकल्प जन सभा की तैयारी की समीक्षा बैठक रविवार को आरा के रेड क्रॉस भवन के सभागार में हुई।बैठक में जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष मेन विंग के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं जिला प्रभारी पंकज पासवान को कार्यकर्ताओं ने शॉल एवं पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया। राजू तिवारी ने तैयारी की समीक्षा के क्रम में बताया कि 8 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समय 1 बजे दिन में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में नव संकल्प जन सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें आरा के अलावे पटनापश्चिमी ,बक्सर,कैमूर,रोहतास,औरंगाबाद तथा अरवल जिला आदि जगहों से लाखों कार्यकर्ता भाग लेंगे। राजू तिवारी ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया कि चिराग पासवान के विजन को जन जन तक पहुंचाना तथा सभी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी पंचायत अध्यक्षों एवं हमारे नेता चिराग को चाहने वालों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आग्रह करना है। हमारे नेता को चाहने वाले हर क्षेत्र में लाखों लोग है।आरा की नव संकल्प जन सभा ऐतिहासिक होगी।आरा में विगत वर्ष कई कार्यक्रम जैसे आशीर्वाद यात्रा से लेकर पद यात्रा तक हुई, लोगों का सभी जिलों से अलग पहचान है।सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा है और नव संकल्प जन सभा भी ऐतिहासिक होगा।मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि हम सभी एनडीए गठबंधन के साथी एक है जिला से पंचायत तक पांचों दल के अध्यक्ष एक साथ बैठ रहे है।आगे उन्होंने कहा कि 2025 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा, ऐसे हर दल के कार्यकर्ता की अपनी चाहत रहती है कि हमारे नेता मुख्यमंत्री बने लेकिन हम सभी एनडीए गठबंधन के साथी है और गठबंधन धर्म चट्टानी एकता के साथ निभाते है और 2025 में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंकज पासवान ने सभी अध्यक्षों को कहा कि जल्द ही प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति कर प्रचार प्रसार करे तथा कार्यक्रम में सभी भोजपुर वासियों को आमंत्रित करे। कार्यक्रम सह प्रभारी मनोज पासवान ने कहा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आपस में समाजस्व स्थापित कर प्रखंड स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम सफल बनावे। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को विश्वास दिलाया कि भोजपुर लोजपा रामविलास चट्टानी एकता के साथ कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएंगे।कार्यक्रम में मंच संचालन छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने किया तथा सभा को संबोधित करने वालों में विजय सिंह,यादव रामसकल भोजपुरिया,अमित सोलंकी,आकाश कुमार,संतोष पासवान,कामेश्वर पासवान,राजेश साहू,लीला शर्मा,प्रमोद पासवान,धीरज अधिवक्ता,शाहनवाज बलि, डॉक्टर प्रवीण कुमार,अजय विद्यार्थी,श्यामकुमार मनु,अजय पासवान,रमेश रेशमिया, ललन पासवान,संजय पासवान, हरेराम सिंह,पिंटू तिवारी,अरविंद ओझा,जय शंकर प्रसाद,परमा पासवान,रणजीत,इंदल, सुवित कुमार,कालीचरण,रामजी,शिवदुलार,मनीष सिंह ,मित्रजन,विजय प्रसाद,निर्मल ,संजू पासवान सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: न्यायालय कर्मियों की हड़ताल को आइलाज का समर्थन,किया प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा भंडारण महत्वपूर्ण कारक है:सीएमडी,इरेडा

rktvnews

पीयूष गोयल ने ‘भारत दाल’ ब्रांड के तहत एक किलोग्राम पैक के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम और 30 किलोग्राम पैक के लिए 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर सब्सिडी वाली चना दाल के बिक्री कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

rktvnews

संस्मरण:जब प्रधानमंत्री मुरार जी देसाई को जयप्रकाश जी से मिलने पटना आना पड़ा: शिवानंद

rktvnews

स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन!स्लोगन लेखन तथा पर्यावरण सुरक्षा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम:डा लतिका वर्मा

rktvnews

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment