RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण!संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जांची व्यवस्थाएं।

हनुमानगढ़/राजस्थान 03 जनवरी। आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ने और उनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के 4 उपखंडों सहित शहरी क्षेत्र में भी लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी यात्रा के साथ ही ग्राम पंचायतों में कैंपों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमे विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से आमजन को जोड़ा जा रहा है। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत पहुंची, जिसमे जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियो सहित बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया।
बुधवार को शिविर का जायजा लेने जिला कलक्टर रुक्मणि रियार माणकसर ग्राम पंचायत पहुंची, जहां उन्होंने सभी विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की व्यवस्थाओ को जांचा। इस मौके पर शिविर में ही
अंजुबाला, सर्वजीत, कविता, अन्नुरानी कि गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया, जिसमे जिला कलक्टर ने हिस्सा लिया और छोटे बच्चों को खिलौने वितरीत किए। इस मौके पर टीबी के मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत वितरीत होने वाली 6 प्रोटीन कीटों का भी वितरण किया। प्रोटीन किट में 6.50 किलो के अंतर्गत 3 किलो आटा , 1 मुंगफली दाना, 1 किलो सरसो का तेल, 1.5 किलो मूंग दाल का वितरण किया जाता है।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हेल्थ चेकअप के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछा। जिला कलक्टर ने क्यूआर कोड के माध्यम से स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ली जा रही अंगदान की शपथ के बारे में भी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप आयोजन से पहले गांवों में प्रमुखता से प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके। आमजन को अधिक अधिक योजनाओ से लाभान्वित किया जाए।
इस मौके पर उनके साथ संगरिया एसडीएम प्रभजोत गिल, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, मानकसर ग्राम पंचायत के सरपंच, बीडीओ सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन को ले जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस के दौरे पर

rktvnews

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रामगढ़ का लाभ लेने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों, सेविकाओं व सहायिकाओं से प्राप्त करें आवेदन।

rktvnews

यातायात व्यवस्था को सुगम हेतु जिलाधिकारी वंदना का निरीक्षण।

rktvnews

डीपीआईआईटी सचिव ने बेंगलुरु में आईओटी और एआई के लिए के-टेक एमईआईटीवाई नैसकॉम उत्कृष्टता केंद्र में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

Leave a Comment