RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्र का गौरव अवॉर्ड से सम्मनित होने पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को सीनेट सदस्य ने दी बधाई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 सितंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को राष्ट्र का गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कुलपति महोदय से मुलाकात कर उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी । ज्ञातव्य है कि निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में हिंदी दिवस पर 14 सितंबर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के कार्यशैली को देखते हुए संस्थान द्वारा यह सम्मान उन्हें दिया गया है। पिछले वर्ष टॉप रैंकर्स मैनेजमेंट क्लब द्वारा आयोजित 24वें राष्ट्रीय प्रबंधन शिखर सम्मेलन में प्रतिष्ठित दूरदर्शी नेतृत्व के लिए शीर्ष रैंकर्स उत्कृष्टता पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। अब दूसरी बार राष्ट्र के गौरव अवॉर्ड प्रदान किया गया है l
इस सम्मान के लिए वीर कुंवर सिंह, विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, सीनेट सदस्य प्रो. बलराज ठाकुर, सिंडिकेट सदस्य प्रो. अवध बिहारी सिंह, डी. के. कॉलेज की प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी, पूर्व प्रचार्य डॉ. राजू मोची, शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. सुभाष चन्द्र शेखर सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Related posts

भोजपुर:बिहार ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा आनंद हॉस्पिटल में होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक!जिलाधिकारी ने दिये लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश।

rktvnews

पटना: केवल कायस्थ प्रत्याशी को ही वोट दे दिखाए अपनी ताकत : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और पारदर्शी संचालन को प्राथमिकता देंगे : संजय कुमार

rktvnews

भारत ने कोलंबिया में आयोजित जैव विविधता सम्मेलन (सीबीडी) के सीओपी 16 में अद्यतन राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना (एनबीएसएपी) शुरू की।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मऊभंडार, घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम में 2141विकास योजनाओं की दी सौगात, 20484 लाभुकों के बीच लगभग 71 करोड़ 63 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्तियां।

rktvnews

Leave a Comment